नोटबंदी के बावजूद फॉर्स-2 ने कमाए 20 करोड़ रुपये

मुंबई, 21 नवंबर (आईएएनएस)। जॉन अब्राहम और सोनाक्षी सिन्हा अभिनीत फिल्म ‘फॉर्स-2’ ने पहले ही सप्ताहांत में नोटबंदी के बावजूद 20.05 करोड़ रुपये की कमाई की है।

मौजूदा परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए सिनेमाघरों ने टिकटों की कीमत कम कर दी है। टिकट की कीमत कम होने की वजह से बड़ी संख्या में लोग फिल्म देखने पहुंच रहे हैं। अगर टिकटों की कीमत घटाई नहीं जाती तो आम दिनों के हिसाब से फिल्म की कमाई पर काफी असर पड़ता।

आलोचकों के साथ ही लोगों ने भी फिल्म की बेहद प्रशंशा की है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। शुक्रवार को फिल्म ने 6.05 करोड़ रुपये, शनिवार को 6.50 करोड़ रुपये और रविवार को 7.50 करोड़ रुपये की कमाई की।

जॉन अब्राहम और सोनाक्षी का एक्शन अवतार लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। वहीं खलनायक बने ताहिर राज भसीन को भी अपनी भूमिका के लिए सराहना मिल रही है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493