हैकरों ने फर्जी आंकड़े लीक किए : वाडा

मास्को, 21 नवंबर (आईएएनएस)। विश्व डोपिंग रोधी एजेंसी (वाडा) का कहना है कि रूसी हैकरों के समूह ‘फैंसी बीयर्स’ ने ओलम्पिक खिलाड़ियों के स्वास्थ्य से संबंधित जो जानकारियां वाडा की वेबसाइट से चुराईं उनमें तोड़-मरोड़ करने के बाद लीक कीं।

वाडा के चिकित्सा निदेशक एलन वर्नेस ने यह आरोप लगाया है।

फैंसी बीयर्स ने 13 सितंबर के बाद से छह बार में वाडा से चुराई गई जानकारियां लीक कीं, जिसमें खिलाड़ियों को उनके स्वास्थ्य के आधार पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की अनुमति से जुड़ी जानकारियां भी शामिल थीं।

समाचार एजेंसी स्पुतनिक के अनुसार, लीक की गई जानकारी के मुताबिक वाडा ने जिन खिलाड़ियों को स्वास्थ्य कारणों से चिकित्सकों के परामर्श पर प्रतिबंधित दवाओं के सेवन की इजाजत दी थी, उनमें राफेल नडाल, वीनस और सेरेना विलियम्स तथा रियो ओलम्पिक में चार स्वर्ण पदक जीतने वाली सिमोन बाइल्स शामिल हैं।

वाडा ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, “वाडा के चिकित्सा निदेशक एलन वर्नेस फाउंडेशन बोर्ड से इस बात की पुष्टि करते हैं कि फैंसी बीयर्स द्वारा लीक कई गई अधिकांश जानकारियों के साथ छेड़छाड़ की गई।”

वाडा की मीडिया सेवा ने वर्नेस के हवाले से कहा कि रियो ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाले कुल 11,303 खिलाड़ियों में से सिर्फ एक फीसदी खिलाड़ियों को प्रतिबंधित दवा के सेवन की अनुमति दी गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493