राजनीति में आना मेरा पहला मुश्किल फैसला था : सोनिया

नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने सोमवार को कहा कि राजनीति में शामिल होना उनका पहला मुश्किल फैसला था।

इलाहाबाद के स्वराज भवन में समाचार चैनल इंडिया टुडे को दिए साक्षात्कार में सोनिया ने कहा, “राजनीति में आऊं या न आऊं, यह तय करना मेरा पहला सबसे मुश्किल फैसला था।”

उन्होंने कहा, “अगर मैं इंदिरा गांधी की बहू न होती तो राजनीति में नहीं आती।”

सोनिया गांधी 1998 से कांग्रेस की अध्यक्ष हैं। उनसे पहले कोई भी इस पद पर इतने लंबे समय तक नहीं रहा है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493