नई दिल्ली, 21 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री विजय गोयल ने ओलम्पिक रजत पदक विजेता पी. वी. सिंधु को चीन ओपन खिताब जीतने पर बधाई दी है।
गौरतलब है कि सिंधु ने रविवार को चीन की सुन यू को हराते हुए अपने करियर का पहला सुपर सीरिज प्रीमियर खिताब जीता।
गोयल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि इस जीत ने विश्व की शीर्ष रैंकिंग महिला बैडमिंटन खिलाड़ियों के बीच सिंधु की स्थिति को और मजबूत बना दिया है।
गोयल ने कहा, “सिंधु की जीत ने एक बार फिर चीन ओपन में भारत की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित किया है। पिछली बार भारत की दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल यह खिताब जीतने में सफल रही थीं। सायना के बाद सिंधु पिछले 30 वर्षो में यह खिताब जीतने वाली तीसरी गैर चीनी खिलाड़ी बन गई हैं।”
dharmpath.com dharmpath