नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह हल्की धुंध के साथ मौसम साफ रहा। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी के मुताबिक, “सुबह हल्की धुंध के साथ आसमान साफ था।”
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। सुबह 8.30 बजे आद्र्रता का स्तर 63 प्रतिशत रहा।
दिल्ली का सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 30.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जबकि न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो इस मौसम का सामान्य तापमान था।
dharmpath.com dharmpath