उप्र में कोहरे का असर, तापमान में गिरावट

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में राजधानी लखनऊ व आसपास के जिलों में सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।

उत्तर प्रदेश मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता के अनुसार, दिन में मौसम साफ रहेगा और धूप निकलेगी। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की गई।

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किए जाने का अनुमान है।

लखनऊ के अतिरिक्त मंगलवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री, कानपुर का 20 डिग्री, झांसी का 21 डिग्री, इलाहाबाद का 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493