नोटबंदी पर लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही बाधित

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। विपक्ष ने मंगलवार को नोटबंदी के मुद्दे पर लोकसभा में भारी हंगामा किया, जिसके कारण सदन की कार्यवाही बाधित हुई। विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तानाशाह की तरह बर्ताव करने और आम जनता को मुश्किलों में धकेलने का आरोप लगाया।

नाराज लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कहा कि सदन की कार्यवाही बाधित करना उचित नहीं है। महाजन ने विपक्षी नेताओं से अपनी सीटों पर बैठने और प्रश्नकाल की कार्यवाही चलने देने का आग्रह किया।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजिजू जम्मू एवं कश्मीर में आतंकवाद से संबंधित प्रश्न का जवाब देने के लिए जैसे ही उठे, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के निकट पहुंच गए और स्थगन प्रस्ताव की मांग करने लगे।

महाजन ने कहा, “मंत्री को परेशान न करें। आप मंत्री को परेशान नहीं कर सकते। आम जनता से संबंधित मुद्दा उठाने का यह सही तरीका नहीं है।”

लेकिन विपक्ष उनके आग्रह को नजरअंदाज कर ‘मोदी सरकार होश में आओ’, ‘मोदी तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी’ जैसी नारेबाजी करता रहा।

भारी हंगामे के बीच लोकसभा अध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी और कहा, “जब निर्वाचित प्रतिनिधि ऐसा व्यवहार करते हैं तो दुख होता है।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493