बेगूसराय, 22 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में चलती ट्रेन में एक आठ वर्षीय बच्ची के साथ रेलकर्मी ने कथित तौर दुष्कर्म किया। पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए आरोपी रेलकर्मी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ शादी समारोह में हिस्सा लेने सियालदह जा रही थी। वह सोमवार देर शाम ऊपर के बर्थ पर सोने चली गई। अरोपी रेलकर्मी भी बैठने के लिए बच्ची के बर्थ पर चला गया।
बताया गया कि बच्ची के सो जाने के बाद महनार स्टेशन के समीप उसने उक्त नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बाद में बच्ची ने इसकी सूचना अपने परिजनों को दी। इस घटना की भनक मिलते ही कोच में बैठे अन्य यात्री भी आक्रोशित हो उठे और आरोपी की जमकर पिटाई की। हंगामा होते देख डयूटी पर तैनात सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।
ट्रेन के बरौनी जंक्शन पहुंचने पर आरोपी रेल कर्मी को राजकीय रेल पुलिस (जीआरपी) के हवाले कर दिया गया। बरौनी रेल थाना प्रभारी आलोक प्रताप सिंह ने मंगलवार को बताया कि पीड़िता सोनपुर से सियालदह जा रही थी।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार रेलकर्मी की पहचान वाराणसी डिवीजन के छपरा लॉबी में तैनात सहायक लोको पायलट गोविंद कुमार के रूप में की गई है। वह सहरसा जिले में पचगछिया का निवासी है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर ही है। पीड़िता की मेडिकल जांच के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा गया है।
dharmpath.com dharmpath