लुसाने, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने लंदन ओलम्पिक-2012 में हिस्सा लेने वाले 12 एथलीटों को डोपिंग में नाकाम होने के कारण अयोग्य करार दिया है। इनमें सात पदकधारी हैं।
आईओसी के मुताबिक नए डोपिंग टेस्ट में ये खिलाड़ी दोषी पाए गए हैं। ये टेस्ट स्टोर किए गए सैम्पलों के आधार पर किए गए। आईओसी ने 2020 में टोक्यो में होने वाले ओलम्पिक खेलों को डोपमुक्त करने की दिशा में यह कदम उठाए हैं।
अयोग्य करार दिए गए एथलीटों में सबसे बड़ा नाम स्वर्ण पदक विजेता रूसी धाविका यूलिया जारीपोवा हैं। जारीपोला ने 3000 मीटर स्टेपलचेज स्पर्धा में स्वर्ण जीता था।
आईओसी ने जिन 12 एथलीटों को अयोग्य करार दिया है, उनमें से चार रूस के हैं जबकि दो यूक्रेन के हैं। दो एथलीट माल्डोवा के हैं। इसके अलावा बेलारूस, अर्मेनिया, जॉर्जिया और कजाकिस्तान के भी एक-एक एथलीट शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath