नियंत्रण रेखा पर 3 जवान शहीद, एक शव के साथ बर्बरता

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी गोलाबारी में तीन भारतीय जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया। भारतीय सेना ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सेना के उत्तरी कमान ने इसे ‘कायराना’ हरकत करार देते हुए इसका बदला लेने का संकल्प लिया।

उत्तरी कमान ने कहा, “माछिल में नियंत्रण रेखा पर गोलाबारी में तीन जवान शहीद हो गए। एक जवान के शव को क्षत-विक्षत कर दिया गया। इस कायराना हरकत के लिए दुश्मन को बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493