ट्रंप ने टीपीपी सौदे से हटने की प्रतिबद्धता जताई

वाशिंगटन, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को कहा कि वह पद संभालने के पहले दिन से ही ट्रांस पैसिफिक सौदे (टीपीपी) से अमेरिका की साझेदारी तोड़ देंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ट्रंप ने कहा, “मैं ट्रांस पैसिफिक साझेदारी से अमेरिका को बाहर निकालने के लिए एक अधिसूचना जारी करने जा रहा हूं।”

ट्रंप ने एक वीडियो जारी कर कहा कि वह पद संभालने के प्रथम 100 दिनों में अपनी नीतियों का खाका पेश कर देंगे।

उन्होंने कहा, “हम इसके बजाए द्विपक्षीय व्यापार सौदों पर चर्चा करेंगे, जिससे अमेरिकी नागरिकों को रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।”

उन्होंने ऊर्जा, नियमन, राष्ट्रीय सुरक्षा, आव्रजन और संस्थागत सुधारों पर भी चर्चा की।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493