लास वेगास में ‘सिमरन’ की शूटिंग पूरी

मुंबई, 22 नवंबर (आईएएनएस)। फिल्मकार हंसल मेहता ने अपनी आगामी फिल्म ‘सिमरन’ का लास वेगास शूटिंग का शेड्यूल पूरा कर लिया है।

हंसल मेहता ने मंगलवार को लिखा, “लास वेगास में ‘सिमरन’ की शूटिंग पूरी हुई।”

कंगना रनौत और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सोहम शाह के अभिनय से सजी ‘सिमरन’ की शूटिंग अमेरिका में हो रही है।

बताया जा रहा है कि फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित हैं और यह अगले साल रिलीज होगी।

रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म में कंगना 30 वर्षीय तलाकशुदा के रूप में दिखाई देंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493