एमरल्ड हिल्स के प्रथम चरण का कब्जा देना शुरू

गुड़गांव, 22 नवंबर (आईएएनएस)। रीयल एस्टेट डेवलपर एमार इण्डिया ने अपनी एकीकृत टाउनशिप परियोजना एमरल्ड हिल्स के पहले चरण का कब्जा देना शुरू कर दिया है। कम्पनी ने गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर गुड़गांव के सेक्टर- 65 स्थित इस परियोजना के 413 उपभोक्ताओं के लिए पजेशन हेतू आशय पत्र जारी कर दिए हैं।

कम्पनी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर बताया कि हाल ही में इन आवासीय ईकाइयों के लिए ऑक्यूपेन्सी प्रमाणपत्र प्राप्त किए थे, जिसमें एमरल्ड हिल्स टाउनशिप के जेम्मा, टोपाज और आईवरी सेक्टर्स में स्थित एमरल्ड हिल्स फ्लोर्स, एमरल्ड फ्लोर्स सलेक्ट और स्पैनिश विलाज शामिल हैं।

एमार इण्डिया के बिक्री प्रमुख आशीष जेरथ ने कहा, “हमें खुशी है कि हम हमारे उपभोक्ताओं के लिए यह घोषणा कर रहें हैं। एमार इण्डिया अपनी परियोजनाओं को पूरा करने और इनकी डिलीवरी देने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। गुड़गांव के सबसे बड़े रीयल एस्टेट डेवलपर्स में से एक होने के नाते, हमने हाल ही में श्रंखलाबद्ध पजेशन देने का काम शुरू किया है और अगले 6 महीनों में हम और कई पजेशन देंगे।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493