स्थानीय टीवी चैनल ‘अल अरबिया’ ने यह जानकारी दी।
यमन में सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल अहमद अल असीरी ने समाचार चैनल से कहा कि शर्तों को न पूरा करने वाली स्थिति में संघर्षविराम के विस्तार की कोई संभावना नहीं है।
उन्होंने कहा कि विद्रोहियों ने संघर्ष विराम का 500 से अधिक बार उल्लंघन किया है, जिसमें 80 प्रतिशत यमन में और बाकी अन्य (113 बार) सऊदी अरब के सीमावर्ती शहरों में किया गया।
गठबंधन ने शनिवार को यमन में मानवीय सहायता पहुंचाने को अनुमति देते हुए 48 घंटे के संघर्ष विराम की घोषणा की थी।
dharmpath.com dharmpath