बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग सम्मेलन, आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*कैड लांच

नई दिल्ली, 22 नवंबर (आईएएनएस)। देश की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से एक-रुद्राभिषेक इन्फोसिस्टम प्राइवेट लिमिटेड (आरआईपीएल) ने बिल्डिंग इन्फॉर्मेशन मॉडलिंग (बीआईएम) पर मंगलवार को यहां सम्मेलन का आयोजन किया और भारतीय बाजार में आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*कैड को रिलांच किया। इस कार्यक्रम का आयोजन आरआईपीएल और हंगरी की कम्पनी ग्राफीसॉफ्ट ने संयुक्त रूप से किया।

आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*कैड एक प्रमुख बीआईएम सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन है, जिसका आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्ट्स, डिजाइनर, इंजीनियर और बिल्डर परियोजनाओं के निर्माण में पेशेवर डिजाइन, डॉक्युमेंट तैयार करने और सहयोग में इस्तेमाल करते हैं।

यह वास्तविक 3डी परि²श्य में परियोजना के लिए रचनात्मक कार्य और डिजाइन डॉक्युमेंटेशन की पेशकश करता है, जिसकी मदद से निर्माण से पहले डिजाइन में संभावित खामियों और कमजोरियों का पता लगाया जा सकता है।

इससे न सिर्फ डॉक्युमेंटेशन का मुश्किल काम आसान हो जाता है, बल्कि इससे डिजाइन में बदलाव करना भी आसान हो जाता है।

आरआईपीएल की निदेशक सौम्या दास ने कहा, “हम ग्राफीसॉफ्ट, हंगरी के साथ जुड़कर खासे खुश हैं और हमें उम्मीद है कि यह साझेदारी भारत में आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*कैड को एक नए मुकाम पर ले जाएगी और इससे वहीं मार्केट शेयर हासिल करने में मदद मिलेगी, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर है। इससे भारतीय पेशेवरों को अपने कौशल बढ़ाने व सर्वश्रेष्ठ परियोजना की डिलिवरी करने में मदद मिलेगी।”

ग्राफीसॉफ्ट की इंप्लीमेंटेशन स्पेशलिस्ट एनिको पॉको ने कहा, “ग्राफीसॉफ्ट भारतीय उद्योग की अग्रणी आरआईपीएल के साथ काम करके खुश है और भारतीय बाजार के लिए खासी उत्साहित है। हम आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*कैड के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में आगाज कर चुके हैं और इससे दुनिया भर के आ*++++++++++++++++++++++++++++र्*टेक्ट्स को अपना काम आसान बनाने में मदद मिली है।”

इस अवसर पर ग्राफीसॉफ्ट के अतंराष्ट्रीय बिक्री प्रबंधक लैजलो टोक ने कहा, “ग्राफीसॉफ्ट अपने क्रांतिकारी बीआईएम क्लाउड, दुनिया के पहले रियल टाइम बीआईएम कोलेबरेशन एन्वायरमेंट इकोडिजाइनर स्टार, दुनिया का पहला पूरी तरह बीआईएम-इंटीग्रेटेड ‘ग्रीन’ डिजाइन सॉल्युशन और बीआईएमएक्स, दुनिया का बीआईएम विजुलाइजेशन के लिए मोबाइल ऐप जैसे नवीन सॉल्युशंस के साथ इस क्षेत्र की अग्रणी कंपनी बनी हुई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493