बैंक से नकदी न मिलने पर युवक ने फांसी लगाई

बांदा, 22 नवम्बर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के मवई बुजुर्ग गांव में कई दिनों से कतार में खड़े होने के बाद भी बैंक से नकदी न मिलने पर मंगलवार को एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह जानकारी पुलिस ने दी।

बांदा शहर कोतवाल के.पी. सिंह ने कहा, “कोतवाली क्षेत्र के मवई बुजुर्ग गांव का युवक सुरेश (18) पुत्र लल्लू ने कई दिनों से शहर की एक बैंक की कतार में खड़े होकर नकदी निकालने की कोशिश की।”

मंगलवार सुबह से ही वह फिर कतार में खड़ा हुआ, लेकिन जब उसकी बारी आई तो बैंक की नकदी खत्म हो चुकी थी। कोतवाल ने कहा, “हताश होकर वह अपने घर पहुंचा और फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या कर ली।” पुलिस ने कहा,”मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493