मोदी की रैली से दोगुना भीड़ जुटेगी नेताजी की सभा में : शिवपाल

रैली की पूर्व संध्या पर मंगलवार को शिवपाल जिला मुख्यालय पुलिस लाइन में हेलीकॉप्टर से पहुंचे और सभास्थल आरटीआई मैदान का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भीड़ से नेताजी के कार्यक्रम में दोगुना भीड़ जुटेगी।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नोटबंदी संबंधी तुगलकी फरमान से गरीब, किसान, व्यापारी, शिक्षक सहित समाज का हर तबका परेशान व बेहाल है। अपने ही मेहनत की कमाई जमापूंजी को आम व्यक्ति बैंकों से निकाल नहीं पा रहा है, जिसके चलते आए दिन उसकी परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। निर्दोष लोगों को अपना प्राण गवांना पड़ रहा है। पूरे देश में व्यापार तथा सभी काम-धाम ठप हो गए हैं। आम जनता सुबह से ही बैंकों की शाखाओं और एटीएम केंद्रों पर कतार लगाकर खड़ी हो जाती है और शाम तक उसे उसके जरूरत के अनुसार पैसा नहीं मिल पा रहा है। शादी-विवाह, खेती-बारी सबकुछ नोटबंदी से प्रभावित हो गए हैं।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रदेश महासचिव ओमप्रकाश सिंह, धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री विजय मिश्र, राज्य सभा सदस्य नीरज शेखर, विधायक सिबगतुल्लाह अंसारी आदि उपस्थित थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493