ढाका में उबर ने शुरू की अपनी सेवा

ढाका, 22 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिका की ऑनलाइन टैक्सी सेवा कंपनी उबर ने बांग्लादेश की राजधानी ढाका में अपनी सेवा की शुरुआत की है।

कंपनी ने एक बयान में कहा है, “सिर्फ बटन दबाकर (फोन करने पर) मांग के अनुसार गतिशीलता देने वाले दुनिया के सबसे बड़ा मंच से मंगलवार से सुरक्षित, विश्वसनीय और सस्ते सफर की सुविधा उपलब्ध है। यह चालक-साझीदारों के लिए एक लचीला और आर्थिक अवसर खोलता है।”

सिन्हुआ न्यूज एजेंसी ने बयान के हवाले से बताया है, “हमलोगों ने अपनी सेवा की ढाका में शुरुआत की है, हम लोग प्रमुख दूरसंचार साझीदार ग्रामीणफोन के सबसे शक्तिशाली 3जी नेटवर्क के साथ साझीदारी को लेकर रोमांचित हैं। यह हमारे वाहनों की सुविधा लेने वालों और चालकों के अनुभव को और बेहतर बनाएगा।”

उबर इंडिया और दक्षिण एशिया के अध्यक्ष अमित जैन ने कहा कि उबर का लक्ष्य हमारे शहरों को और पहुंचने लायक बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल और भीड़ और प्रदूषण घटाने का है। सरकार के डिजिटल बांग्लादेश के नजरिये के साथ हमलोग सवारियों, चालकों और शहर के लाभ के लिए ढाका में प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल कर बहुत खुश हैं।

उबर अपनी सेवा का उपयोग करने वालों को आने-जाने के लिए वाहन की सेवा लेने के लिए स्मार्टफोन की इजाजत देती है। इसमें एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम है जिसमें वह इस सेवा का उपयोग करने वाली सवारी की जरूरत को सबसे नजदीक मौजूद उबर चालक तक पहुंचा देता है।

इस वर्ष के अगस्त के आंकड़ों के अनुसार दुनिया के 66 देशों के 507 शहरों में उबर की सेवा उपलब्ध है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493