वरुणा एक्सप्रेस में ‘दीन दयालु’

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 14227/14228 वरुणा एक्सप्रेस में पुरानी बोगियों के स्थान पर नए ‘दीन दयालु’ कोच लगाए हैं।

लखनऊ, 22 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 14227/14228 वरुणा एक्सप्रेस में पुरानी बोगियों के स्थान पर नए ‘दीन दयालु’ कोच लगाए हैं।

वरिष्ठ डीसीएम शिवेंद्र शुक्ला ने कहा कि ‘दीन दयालु’ डिब्बों के दोनों छोर पर पीने के पानी और बॉयो-टॉयलेट जैसी आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। ‘दीन दयालु’ कोचों को आम यात्रियों की आवश्यकतानुसार आधुनिक सुविधाओं से युक्त किया गया है।

शुक्ला ने कहा, “इसमें हर डिब्बे में 20 से ज्यादा मोबाइल चार्जर पॉइंट दिए गए हैं। पीने का साफ पानी देने के लिए डिब्बे में प्रवेश द्वार के पास ही दोनों तरफ वाटर फिल्टर लगाए गए हैं। इन कोचों में बॉयो-टॉयलेट, डस्टबिन एवं आपात स्थिति में आग लगने जैसी घटनाओं से सुरक्षा के लिए अग्निरोधक संयंत्र भी लगाए गए हैं।”

उन्होंने कहा कि इसके अलावा एल.ई.डी. लाइट्स, एंटी थैप्ट अरेंजमेंट आदि भी लगाए गए हैं। इन कोचों का साइज भी बढ़ाया गया है, जिसमें सामान रखने के लिए अधिक स्थान दिया गया है। कोचों में ऊपरी सीट में कुशन लगाए गए हैं।

उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व में लखनऊ से नई-दिल्ली के बीच चलने वाली गोमती एक्सप्रेस में भी ‘दीन दयालु’ कोच लगाए जा चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493