पटना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार सुबह हल्के कोहरे का असर दिखाई दिया और तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान मौसम में किसी तरह के खास बदलाव की उम्मीद नहीं जताई है।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र ने पूर्वानुमान में कहा है कि अगले तीन-चार दिनों में हवा के रुख में बदलाव के बाद तापमान में और तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
केंद्र के अनुसार, पटना में बुधवार को न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री, गया का 12.3 डिग्री तथा मुजफ्फरपुर का 16 डिग्री सेल्सिययस दर्ज किया गया। पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
पटना का मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री, गया का 28.1 डिग्री तथा पूर्णिया का 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath