लंदन, 23 नवंबर (आईएएनएस)। गायक लियोनेल रिची की बेटी सोफिया रिची ट्विटर से जुड़ गई हैं। उन्होंने अपने पहले ट्वीट से इसकी घोषणा की, जिसमें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट का स्क्रीनशॉट भी साझा किया।
वेबसाइट फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके के मुताबिक, 18 वर्षीय मॉडल दिग्गज गायक और उनकी दूसरी पत्नी डायना की बेटी हैं। सोफिया ने सार्वजनिक रूप से घोषणा की कि वह मंगलवार सुबह ट्विटर से जुड़ गईं।
सोफिया ने अपने पहले ट्वीट से इसकी जानकारी देते हुए लिखा, “ट्विटर गेम के लिए थोड़ी देर।”
सोफिया के ट्विटर से जुड़ने के कुछ ही घंटो में उनके 3,642 फॉलोअर्स हो गए। हालांकि उन्होंने केवल 11 लोगों को फॉलो किया, जिनमें उनकी बहन निकोल और पूर्व को-स्टार पेरिस हिल्टन भी शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath