पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर भारी गोलीबारी की

जम्मू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को जम्मू क्षेत्र में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।

रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ व राजौरी जिलों में भिंबेर गली, कृष्णा घाटी और नौशेरा सेक्टरों में नियंत्रण रेखा से सटे भारतीय ठिकानों पर सुबह नौ बजे के बाद अंधाधुंध गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने की शुरुआत की।

मनीष ने बताया, “उन्होंने हमारे ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 120 मिमी के मोर्टारों और स्वचालित हथियारों का उपयोग किया, जिसके बाद हमने भी ²ढ़ता के साथ उन्हें करारा जवाब दिया।”

पाकिस्तान की ओर से ताजा संघर्ष विराम उल्लंघन कश्मीर घाटी के माछिल क्षेत्र में बॉर्डर एक्शन टीम (बीएटी) अभियान के दौरान नियंत्रण रेखा पर तीन भारतीय सैनिकों की शहादत के बाद हुआ है।

शहीद तीन में से एक जवान के शव के साथ बर्बरता की गई थी।

भारतीय सेना ने पाकिस्तानी सेना की इस ‘कायराना हरकत’ का बदला लेने की प्रतिबद्धता जताई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493