हैदराबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। हैदराबाद में एक पुलिस कांस्टेबल अपने क्र्वाटर में मृत पाया गया। आशंका जताई जा रही है कि उसने पारिवारिक कारणों से आत्महत्या की है।
घटना सूचना प्रौद्योगिकी हब माधापुर के पास कोंदापुर स्थित तेलंगाना राज्य विशेष पुलिस के आठवें बटालियन में हुई।
पी.विजयकुमार (29) को बुधवार सुबह अपने शयनकक्ष में फंदे के सहारे पंखे से लटकते पाया गया। माना जा रहा है कि उसने मंगलवार या बुधवार सुबह आत्महत्या की है।
आंध्र प्रदेश के प्रकासम जिले से ताल्लुक रखने वाले विजय कुमार 2007 से बटलियन में तैनात थे।
पुलिस को संदेह है कि विजय ने संभवत: पारिवारिक झगड़े के कारण आत्महत्या की है। उनके प्रिवार में दो बेटियां और पत्नी हैं।
dharmpath.com dharmpath