श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ानों का परिचालन शुरू

श्रीनगर, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में दृश्यता में सुधार के बाद उड़ानों का परिचालन बुधवार से शुरू हो गया।

कई दिनों तक कोहरे व धुंध के कारण यहां उड़ानों का परिचालन बाधित था, जिसके कारण सैकड़ों यात्री व पर्यटक फंस गए थे। विमानों का परिचालन शुरू होने के बाद उन्होंने राहत की सांस ली है।

हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “उड़ानों का परिचालन तीन दिनों तक बाधित रहने के बाद दृश्यता में सुधार को देखते हुए दोपहर से सभी उड़ानों का परिचालन नियमित होने की संभावना है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493