झारखंड में 6 नक्सली मारे गए

रांची, 23 नवंबर (आईएएनएस)। झारखंड में सुरक्षा बलों के साथ हुए मुठभेड़ में बुधवार को छह नक्सली मारे गए।

पुलिस महानिरीक्षक (ऑपरेशन) और प्रवक्ता एम. एस. भाटिया ने आईएएनएस को बताया, “लातेहार जिला के छिपादोहर थाने के अंतर्गत सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए।”

उन्होंने बताया कि मारे गए सभी छह नक्सलियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। उनके पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं। अभी तलाशी अभियान जारी है।

पुलिस का मानना है कि मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए। इसी के मद्देनजर तलाशी अभियान चलाया गया है।

भाटिया ने कहा, “पुलिस के लिए यह एक बड़ी सफलता है। पुलिस ने नक्सल प्रभावित इलाके में नक्सलियों को निष्क्रिय करने में सफलता पाई है।”

मारे गए सभी छह नक्सली प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-माओवादी (भाकपा-माओवादी) के सदस्य थे।

झारखंड के 24 में से 18 जिलों में नक्सली सक्रिय हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493