स्टेट सर्विस फॉर फूड सिक्यूरिटी एंड कंज्यूमर प्रोटेक्शन ने मंगलवार को बताया कि खेमिल्नटिस्की क्षेत्र में पर्ल ऑफ केमेनट्ज महोत्सव के दौरान एक रेस्तरां में कथित तौर पर विषाक्त भोजन खाने के बाद लोगों ने चिकित्सा सहायता की मांग की।
एजेंसी ने कहा कि बीमार अधिकांश लोगों में तीव्र गैस्ट्रोएंटराइटिस रोग होने की बात सामने आई है।
स्थानीय मीडिया में आई रपट के अनुसार, इनमें करीब तीन बच्चों की हालत गंभीर है और उनका अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। सोमवार को समाप्त हुए इस महोत्सव में 1,000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया था।
यूक्रेन के स्वास्थ्य सुरक्षा अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
dharmpath.com dharmpath