‘शिवलिंग’ का चौथा नायक हूं : लॉरेंस

चेन्नई, 23 नवंबर (आईएएनएस)। आगामी तमिल-तेलुगू हॉरर द्विभाषिक फिल्म ‘शिवलिंग’ की शूटिंग पूरी कर चुके कोरियोग्राफर से अभिनेता बने राघव लॉरेंस ने कहा कि फिल्म का असली नायक कहानी है और इसकी नायिका रितिका सिंह हैं।

लॉरेंस ने आईएएनएस से कहा, “‘शिवलिंग’ का पहला नायक इसकी कहानी है और रितिका दूसरा नायक हैं, शक्ति वासु महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो तीसरे नायक हैं और उसके बाद मेरी भूमिका है। मैं खुद को फिल्म का चौथा नायक मानता हूं।”

हॉरर फ्रेंचाइजी की ‘कंचन’ जैसी हिट फिल्मों में अपने काम के लिए पहचाने जाने वाले लॉरेंस को यकीन है कि ‘शिवलिंग’ बड़ी हिट होगी।

उन्होंने कहा, “‘कंचन’ बड़ी हिट थी। इसका सीक्वल ‘गंगा’ भी बड़ा हिट था। मैं इस फिल्म को करने के लिए इसलिए उत्साहित था, क्योंकि यह बड़ी हिट होगी।”

कन्नड़ हिट फिल्म का रीमेक एक जनवरी, 2017 को रिलीज होगी।

लॉरेंस ने सह-कलाकार रितिका के बारे में कहा कि वह दक्षिणी फिल्मों की अगली ज्योतिका होंगी।

पी. वासु के निर्देशन में काम के लिए खुद को भाग्यशाली मान रहे लॉरेंस ने कहा, “रितिका को उसी तरह की सराहना मिलेगी, जो ‘चंद्रमुखी’ के लिए ज्योतिका को मिली। वह दक्षिणी उद्योग की अगली ज्योतिका होंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493