महबूबा मुफ्ती के सलाहकार मट्टू ने इस्तीफा दिया

जम्मू, 23 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के सलाहकार अमिताभ मट्टू ने निजी कारणों का हवाला देते हुए बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

मट्टू ने आईएएनएस से कहा, “इस्तीफा देने के मेरे फैसले का कोई राजनीतिक व प्रशासनिक कारण नहीं है।”

उन्होंने कहा, “मैंने निजी कारणों से इस्तीफा दिया है, क्योंकि ऐसा लगा कि मुझे अकादमिक कार्यो पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। राजनीति कभी मेरा करियर या लक्ष्य नहीं रहा है।”

मट्टू ने कहा, “मेरा सचमुच में मानना है कि अपने अकादमिक सफर को जारी रखते हुए मैं अपने देश व राज्य की बेहतर तौर पर सेवा कर सकता हूं। इस्तीफे के मेरे फैसले को कृपया राजनीति से मत जोड़िए।”

महबूबा मुफ्ती ने मट्टू को इस साल अप्रैल में कैबिनेट मंत्री का दर्जा देते हुए अपना सलाहकार नियुक्त किया था।

वह उनके पिता के भी सलाहकार थे। वह सलाहकार के रूप में टोकन के तौर पर एक रुपये का वेतन लेते थे।

जम्मू यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति मट्टू कई राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय अकादमिक निकायों के सदस्य रहे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493