अमेरिका फुटबाल टीम के दोबारा कोच बने ब्रूस अरेना

न्यूयार्क, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फुटबाल संघ ने पुरुष फुटबाल टीम में ब्रूस अरेना की बतौर मुख्य कोच वापसी की घोषणा की है।

ब्रूस अरेना करीब एक दशक पहले अमेरिकी पुरुष फुटबाल टीम के मुख्य कोच पर रह चुके हैं।

अमेरिका सॉकर (यूएसएस) ने मंगलवार को कहा कि 65 वर्षीय ब्रूस एक दिसंबर से अमेरिकी फुटबाल टीम के मुख्य कोच का पदभार संभालेंगे।

उल्लेखनीय है कि पांच वर्ष से अधिक समय तक अमेरिकी फुटबाल टीम के कोच रहे जर्मनी के जुर्गेन क्लिंसमैन को सोमवार को पद से हटाने के बाद ब्रूस की नियुक्ति की गई है।

ब्रूस के मार्गदर्शन में अमेरिकी टीम ने 1998 से 2006 के बीच रिकॉर्ड 71 मैच जीते थे। ब्रूस इस समय अमेरिकी फुटबाल क्लब एलए गैलेक्सी के कोच हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493