सूअर के बच्चे संग दिखे रवि बाबू

हैदराबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार रवि बाबू मंगलवार को एक सूअर के साथ दिखाई दिए, जिसे देख आम जन हैरान थे। महेश बैंक से पैसे लेने आए थे।

हैदराबाद, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता-फिल्मकार रवि बाबू मंगलवार को एक सूअर के साथ दिखाई दिए, जिसे देख आम जन हैरान थे। महेश बैंक से पैसे लेने आए थे।

उनकी आगामी तेलुगू फिल्म ‘अधूगो’ में सूअर का बच्चा केंद्रीय भूमिका में हैं।

रवि बाबू ने आईएएनएस से कहा, “इन दिनों में मैं जहां भी कहीं जाता हूं, सूअर के बच्चे के साथ जाता हूं। मैं उसे घर में अकेले नहीं छोड़ सकता, क्योंकि वहां उसे देखने वाला कोई नहीं है। मैं बैंक से पैसे निकालने आया था, इसलिए मैंने इसे साथ लाने का फैसला लिया। हालांकि, लोग इसे देख थोड़े हैरान थे।”

फिल्म वर्तमान में अपने पोस्ट-प्रोडक्शन चरण में हैं।

उन्होंने कहा, “इसके लिए मैंने कुछ सूअर के बच्चे अपने दोस्त से लिए हैं, फिल्म की ज्यादातर शूटिंग इसके साथ है। भारत में पहली बार फिल्मों में सूअर का इस्तेमाल किया गया है।”

‘अधूगो’ सुरेश बाबू द्वारा निर्मित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493