बुलावायो एकदिवसीय : श्रीलंका ने वेस्टइंडीज को दिया 331 का लक्ष्य

बुलावायो, 23 नवंबर (आईएएनएस)। श्रीलंका ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में बुधवार को त्रिकोणीय एकदिवसीय श्रृंखला के पांचवें मैच में वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 331 रनों का कठिन लक्ष्य रखा है।

श्रीलंका ने निरोशान डिकवेला (94) और कुशल मेंडिस (94) की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत निर्धारित 50 ओवरों में सात विकेट पर 330 रन बनाए।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंकाई टीम ने कुशल परेरा (7) के रूप में 18 के स्कोर पर ही पहला विकेट गंवा दिया।

लेकिन इसके बाद धनंजय डी सिल्वा (58) और डिकवेला ने दूसरे विकेट के लिए 105 रनों की साझेदारी कर टीम को संभाल लिया। धनंजय 60 गेंदों में सात चौके लगाने के बाद 123 के कुल योग पर क्रेग ब्राथवेट का शिकार हुए। ब्राथवेट ने अपनी ही गेंद पर धनंजय का कैच लपका।

डिकवेला को हालांकि इसके बाद कुशल मेंडिस का भी अच्छा साथ मिला। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच 107 रनों की साझेदारी हुई। यह साझेदारी 6.17 के बेहतर औसत से हुई और श्रीलंकाई टीम इन दो साझेदारियों की बदौलत मजबूत स्कोर की ओर बढ़ गई।

श्रीलंका ने आखिरी के 10 ओवरों में 90 रन जोड़े। डिकवेला ने 106 गेंदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्का लगाया, वहीं कुशल मेंडिस ने मात्र 73 गेंदों में तेज हाथ दिखाते हुए सात चौके और पांच छक्के जड़ डाले।

वेस्टइंडीज के लिए कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक तीन विकेट चटकाए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493