लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बुधवार को गाजीपुर में हुई रैली को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया।
लखनऊ, 23 नवंबर (आईएएनएस/आईपीएन)। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बुधवार को गाजीपुर में हुई रैली को पूरी तरह से फ्लाप करार दिया।
मायावती ने एक बयान में कहा कि यह सही है कि लोग सपा के संबंध में उसकी खराब स्थिति को अच्छी तरह से समझते हैं और यही कारण है कि सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की बुधवार को गाजीपुर में हुई सपा की पहली रैली भी काफी फ्लाप साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि हालांकि पूरे पूर्वाचल के साथ-साथ सपा के हर सीट पर दर्जनों संभावित टिकटार्थियों के माध्यम से भीड़ जुटाने के बावजूद सपा अध्यक्ष की बुधवार को हुई पहली रैली लोगों की निगाह में फ्लाप ही साबित हुई है। इतना ही नहीं बल्कि सपा के शासनकाल में ध्वस्त कानून-व्यवस्था व हर तरफ अराजकता एवं जंगलराज से पीड़ित जनता इनके विकास के हवा-हवाई व खोखले दावों से काफी ऊब चुकी है।
मायावती ने नोटबंदी से परेशान आम जनता पर बैंकांे से बाहर खड़े लोगों पर की गई लाठीचार्ज की निंदा करते हुए कहा कि क्या सपा सरकार भाजपा से अपनी अंदरुनी मिलीभगत का एक और उदाहरण पेश करते हुए नोटबंदी के मामले में भी भाजपा का साथ देते हुए यहां की जनता पर जुल्म-ज्यादती करेगी।
उन्होंने कहा कि सपा सरकार को बैंकों के बाहर लंबी कतारों में भूखे-प्यासे खड़े लोगों को हर प्रकार से सहानुभूति प्रकट करते हुए मदद करनी चाहिए, न कि लाठी बरसाना चाहिए।
dharmpath.com dharmpath