चीनी दूतावास और ब्रूनेई की संस्कृति, युवा एवं खेल मंत्रालय ने दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों के 25 सफल वर्ष पूरे होने पर संयुक्त रूप से यह कला प्रदर्शनी लगाई है। यह कला प्रदर्शनी महीने भर चलेगी। इस दौरान दोनों देशों के बीच कला का आदान प्रदान भी किया जाएगा।
कला प्रदर्शनी में उपस्थित ब्रुनेई में नियुक्त चीन के राजदूत यांग जिआन ने कहा कि 1991 में चीन और ब्रुनेई के बीच कूटनीतिक संबध स्थापित होने के बाद द्विपक्षीय सहयोग और आपसी आदान-प्रदान को पारंपरिक दोस्ती के आधार पर विस्तार मिला है। उन्होंने कहा कि हालांकि दोनों देशों की बच इस दौरान कला के क्षेत्र में आदान प्रदान कम ही रहा है तथा आज शुरू हुई यह कला प्रदर्शनी दोनों देशों के बीच आपसी समझ बढ़ाने की दिशा में की गई अनूठी पहल है।
dharmpath.com dharmpath