सऊदी हवाई हमले में यमन में 12 मरे

सना, 23 नवंबर (आईएएनएस)। सऊदी अरब की अगुवाई में हुए हवाई हमलों में हज्जा प्रांत में बुधवार को यमन के कम से कम 12 लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, निवासियों ने कहा कि यात्री पिकअप कार से हयरान जिले के स्थानीय बाजार से खरीदारी करने जा रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया।

पीड़ितों को अकवाह इलाके में निशाना बनाया गया। यह हाल में, अमेरिका समर्थित सऊदी हवाई हमलों की कड़ी में नागरिकों पर की गई सबसे ताजा बर्बर कार्रवाई थी।

अरब देशों के सैन्य गठबंधन की अगुवाई करने वाले सऊदी अरब ने यमन संघर्ष में मार्च 2015 में हवाई अभियान के जरिए हस्तक्षेप किया था।

इस अभियान के जरिए निष्कासित राष्ट्रपति अब्द-रब्बु मंसूर हादी की शक्तियां बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है, जिन्हें हौथी विद्रोहियों ने 2014 में सऊदी की राजधानी रियाद भेज दिया था।

हादी को बहाल करने के लिए हजारों हवाई हमले हौथियों को हराने में विफल रहे। इन हमलों में अब तक 10,000 यमनी मारे जा चुके हैं, जिनमें अधिकांश बच्चे और महिलाएं हैं। इसमें तीस लाख लोग विस्थापित हो चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493