बाल तस्करी : बंगाल में तीन और हिरासत में

कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। अंतरराज्यीय बाल तस्करी मामले में पश्चिम बंगाल पुलिस के अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा पूछताछ के लिए शहर के दो नर्सिग होम से जुड़ीं तीन महिलाओं को हिरासत में लिया गया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले के बदुरिया में मंगलवार को बाल तस्करी रैकेट चलाने के आरोप में एक डॉक्टर, दो झोलाछाप डाक्टर, नर्सिग होम के मालिक सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक (सीआईडी) भरतलाल मीना से फोन पर आईएएनएस को बताया, “बेहाला स्थित नर्सिग होम से दो महिलाओं और कॉलेज स्ट्रीट स्थित नर्सिग होम से एक महिला को कल (मंगलवार) बाल तस्करी के संबंध में हिरासत में लिया गया।”

उनसे राज्य के सीआईडी मुख्यालय भवानी भवन में पूछताछ की जा रही है।

बुधवार को सीआईडी अधिकारियों ने बदुरिया बाल तस्करी रैकेट में शामिल होने के आरोप में उत्तरी 24 परगना में ठाकुर नगर में एक डॉक्टर का घर सील कर दिया और उनकी पत्नी और भाई से पूछताछ की।

मीना ने कहा, “बदुरिया में डॉक्टर बाल तस्करी रैकेट में संलिप्त हो सकता है। हमने आगे की जांच के लिए उनका घर सील कर दिया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493