कोलकाता, 23 नवंबर (आईएएनएस)। आईआईटी-खड़गपुर को हालिया क्यूएस रोजगार रैंकिंग में शीर्ष 100 संस्थानों में जगह मिली है। शीर्ष 100 में स्थान पाने वाला यह अकेला भारतीय संस्थान है। संस्थान ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।
संस्थान को लगातार दूसरे साल शीर्ष 100 में जगह मिली है। बीते साल आईआईटी-बांबे भी इस सूची में था।
आईआईटी-खड़गपुर को दुनिया भर के 200 विश्वविद्यालयों के बीच 81-90 श्रेणी में जगह मिली है।
आईआईटी खड़गपुर की मीडिया विज्ञप्ति में कहा गया, “संस्थान से हर साल करीब 2,500 विद्यार्थी स्नातक की डिग्री लेते हैं। इसने अपने संस्थान में स्नातक के लिए दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट का सफल रिकॉर्ड कायम किया है।”
दूसरे भारतीय विश्वविद्यालय जो 200 की रैंकिंग में रहे, उनमें आईआईटी-बांबे, आईआईटी-दिल्ली, आईआईटी-मद्रास, आईआईटी-कानपुर और दिल्ली विश्वविद्यालय शामिल हैं।
आईआईटी-खड़गपुर को कैंपस में असाधारण रूप से ‘स्नातक रोजगार दर’ और ‘नियोक्ता उपस्थिति’ के मानदंडों पर यह स्थान दिया गया।
रैंकिंग के तीन शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय, मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी और हार्वर्ड विश्वविद्यालय शामिल हैं।
dharmpath.com dharmpath