कांग्रेस से जुड़ेंगी सिद्धू की पत्नी

नई दिल्ली, 23 नवंबर (आईएएनएस)। क्रिकेट से राजनीति में आए नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर सिद्धू 28 नवंबर को कांग्रेस से जुड़ेंगी।

कंग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बुधवार को इसकी घोषणा की।

अमरिंदर सिंह ने ट्वीट किया, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि नवजोत कौर सिद्धू और परगट सिंह 28 नवंबर को औपचारिक तौर पर कांग्रेस में शामिल हो जाएंगे।”

नवजोत कौर ने आठ अक्टूबर को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।

वहीं पूर्व हॉकी खिलाड़ी परगट सिंह सत्तारूढ़ शिरमणि अकाली दल से संबद्ध रहे हैं। वह जलंधर कैंट विधानसभा सीट से विधायक हैं।

ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू भी आने वाले दिनों में कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493