पटना, 24 नवंबर (आईएएनएस)। बिहार में राजधानी पटना और इसके आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार को आसमान साफ है और सुबह से ही धूप निकली हुई है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और न्यूनतम तापमान में गिरावट के आसार जताए हैं।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले कुछ दिनों में मौसम का मिजाज बदलेगा। इस दौरान हल्की हवा चलेगी और शाम तथा सुबह ठंड बढ़ेगी।
केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरपुर का 15.9 डिग्री सेल्सियस और गया का 12.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पटना का बुधवार को अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 28.5 डिग्री सेल्सियस और गया का 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
dharmpath.com dharmpath