मप्र में ठंड बढ़ी

भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल सहित राज्य के कई अन्य हिस्सों में गुरुवार की सुबह ठंडी हवाएं चलने से ठंड में इजाफा हुआ।

मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के साथ धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। गुरुवार की सुबह चल रही हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं आसमान साफ होने से खिली धूप ने ठंड से राहत दिलाई।

बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। शहडोल और होशंगाबाद संभाग में तो न्यूनतम तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटों में मौसम शुष्क रहने के साथ देर रात और सुबह के समय धुंध छाने की संभावना जताई है।

राज्य में धीरे-धीरे ठंड का असर बढ़ने लगा है। गुरुवार को भोपाल का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 12.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 11.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भोपाल का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर का 29.4 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर का 31.3 डिग्री सेल्सियस और जबलपुर का अधिकतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493