महिला मित्र के साथ भोजन करते दिखे ओरलैंडो

लॉस एंजेलिस, 24 नवंबर (आईएएनएस)। अभिनेता ओरलैंडो ब्लूम गायिका केटी पेरी के साथ अलगाव की खबरों के बीच एक महिला मित्र के साथ भोजन का लुत्फ उठाते नजर आए।

वेबसाइट ‘मिरर डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ओरलैंडो की मंगलवार को सोहो हाउस से बाहर निकलते हुए तस्वीरें सामने आई थीं।

ओरलैंडो ने सेलेब्रिटीज के इस ठिकाने के बाहर फोटोग्राफर्स को देखकर अपना चेहरा छिपाने का प्रयास किया और उसके बाद दोस्त की कार में बैठकर चले गए।

खबरों के मुताबिक, पेरी और ओरलैंडो 10 महीने साथ रहने के बाद अलग हो गए हैं।

एक रिपोर्ट के अनुसार, पेरी और ओरलैंडो का रिश्ता मधुरता के साथ खत्म नहीं हुआ।

एक सूत्र के मुताबिक, “हैलोवीन के कुछ समय बाद ही ओरलैंडो ने अपने दोस्तों से कहा था कि उन्होंने पेरी के साथ अपना रिश्ता खत्म करने का फैसला किया है।”

सूत्र के मुताबिक, “उन्होंने कहा कि अभी वह शादी और पिता बनने के लिए तैयार नहीं हैं।”

ओरलैंडो का अपनी पूर्व पत्नी मिरांडा केर से पांच साल का एक बेटा है। वे 2013 में अलग हो गए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493