लिमा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू की सरकार जंगलों में लगी आग पर काबू पाने का युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। देश के चार संरक्षित प्राकृतिक जोन्स समेत 10 क्षेत्रों में आग लगी है।
लिमा, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पेरू की सरकार जंगलों में लगी आग पर काबू पाने का युद्धस्तर पर प्रयास कर रही है। देश के चार संरक्षित प्राकृतिक जोन्स समेत 10 क्षेत्रों में आग लगी है।
समाचार एजेंसी एफे की गुरुवार की रिपोर्ट के मुताबिक, पर्यावरण मंत्रालय को बताया गया है कि कॉटेवरे नेशनल पार्क, पगईबंबा प्रोटेक्शन फोरेस्ट, लक्वीपंपा वाइल्डलाइफ रिफ्यूज और केरोस डे एमोटेप नेशनल पार्क आग से धधक रहे हैं।
राज्य के विभिन्न विभाग आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। देश में उच्च तापमान, तेज हवाओं और शुष्क जलवायु की स्थिति के कारण आग फैल रही है।
दमकल की गाड़ियों के साथ ही 30 अनुभवी रेंजर्स, सेना के जवान, स्वयंसेवी पार्क रेंजर्स और आसपास के इलाकों के निवासी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं।
सरकार ने कई जिलों में आपात स्थिति घोषित की है।
dharmpath.com dharmpath