जैकी चैन शानदार डांसर : फराह खान

नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। चीनी-भारतीय फिल्म ‘कूंग फू योगा’ की नृत्य निर्देशक फराह खान ने कहा कि अभिनेता जैकी चैन एक बेहतरीन डांसर हैं।

फराह ने आईएएनएस से कहा, “वह एक शानदार डांसर हैं। वह बॉलीवुड के मूव को बेहद जल्द सीख लेते हैं और उसमें आनंद लेते हैं।”

यह पूछे जाने पर कि क्या बॉलीवुड की किसी फिल्म में उन्होंने काम करने की इच्छा जताई है, उन्होंने कहा, “मुझे नहीं पता कि हम उनकी कीमत अदा कर पाएंगे या नहीं। उनकी कीमत बेहद ज्यादा है। फिल्म का सारा बजट उन्हीं की फीस अदा करने में चला जाएगा।”

फराह ‘ओम शांति ओम’, ‘मैं हूं ना’ तथा ‘हैप्पी न्यू इयर’ जसी फिल्मों का निर्देशन कर चुकी हैं। तो क्या फराह अपनी फिल्म में जैकी चैन को निर्देशित करना चाहेंगी?

इस पर उन्होंने कहा, “मुझे अच्छा लगेगा। उनके साथ काम करके मजा आएगा।”

चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग की भारत यात्रा के दौरान तीन फिल्मों के निर्माण को लेकर दोनों देशों के बीच एक समझौता हुआ था, जिसका पहला हिस्सा ‘कूंग फू योगा’ है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493