लंदन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक जोस मोरिन्हो ने साफ कर दिया है कि क्लब अपने स्वीडिश स्टार ज्लाटान इब्राहिमोविच के साथ 2017-18 सीजन के अंत तक के लिए नया करार करेगा।
मोरिन्हो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “ज्लाटान की स्थिति बिल्कुल साफ है। वह एक और साल क्लब के साथ बने रहेंगे। हम उनके करार बढ़ाने का मन बना चुके हैं।”
युवेंतस, इंटर मिलान, बार्सिलोना, एसी मिलान और पेरिस सेंट जर्मेन के लिए खेल चुके इब्राहिमोविच बीते साल गर्मियों में फ्री एजेंट के तौर पर लंदन आए थे।
उनका शुरुआती करार एक साल का था और उसमें और एक साल के विस्तार की सम्भावना रखी गई थी।
dharmpath.com dharmpath