भोपाल, 24 नवंबर (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश की सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने में इफको (इंडियन फार्मर्स फर्टिलाइजर को ऑपरेटिव) से राज्य सरकार ने सहयोग मांगा है।
राज्य के सहकारिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विश्वास सारंग ने यहां गुरुवार को इफको के प्रबंध संचालक डॉ.यू़ एस़ अवस्थी ने मुलाकात की और सहकारी संस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए सहयोग मांगा।
राज्य मंत्री सारंग ने कहा कि प्रदेश में सहकारिता क्षेत्र में काम करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने इफको से राज्य की कुछ सहकारी संस्थाओं को गोद लेने की पेशकश की, जिससे उर्वरक आदि की सप्लाई में आसानी होगी और संस्थाएं मजबूत होगी।
dharmpath.com dharmpath