चीन व अमेरिका ने आर्थिक सहयोग बढ़ाने के लिए उच्चस्तरीय वार्ता की

वाशिंगटन, 24 नवंबर (आईएएनएस/सिन्हुआ)। दुनिया के दो सबसे बड़े अर्थव्यवस्था वाले देश चीन और अमेरिका ने आपसी आर्थिक सहयोग और बढ़ाने के मद्देनजर बुधवार से वार्षिक उच्चस्तरीय वार्ता शुरू की। वार्ता का लक्ष्य अमेरिका में नए राष्ट्रपति के प्रशासन के कार्यभार संभालने के समय में द्विपक्षीय संबंधों को सुचारु बनाने के लिए मार्ग प्रशस्त करना है।

उप प्रधानमंत्री वांग यांग ने ओबामा प्रशासन के तहत उच्चस्तर की अंतिम आर्थिक वार्ता व चीन-अमेरिका के वाणिज्य-व्यापार संयुक्त आयोग के 27वें सत्र (जेसीसीटी) के उद्घाटन के दौरान कहा, “सबसे पहले हमें अपने मतभेदों को दूर करने का प्रबंध करना चाहिए। अगले अमेरिकी प्रशासन के लिए चीन-अमेरिका आर्थिक संबंधों को सुचारु बनाए रखना सुनिश्चत करना चाहिए।”

अमेरिकी वाणिज्य मंत्री पेनी प्रिट्जकर ने कहा कि जेसीसीटी ने सहयोग के लिए उपयुक्त व योग्य क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है और पिछले तीन सालों में दोनों देशों के बीच वाणिज्य व व्यापार को अधिक बढ़ावा दिया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493