जम्मू, 24 नवंबर (आईएएनएस)। जम्मू जिले में अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान का दिल का दौरा पड़ने से गुरुवार को निधन हो गया ।
जवान की पहचान हेड कांस्टेबल जोगिंदर सिंह के रूप में हुई है, जो जम्मू जिले के अखनूर सेक्टर की अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “छाती में तेज दर्द की शिकायत के बाद, सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन चिकित्सक उन्हें बचा नहीं पाए।”
dharmpath.com dharmpath