इस्लामाबाद, 24 नवंबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के एयर चीफ ऑफ स्टाफ, एयर चीफ मार्शल सोहेल अमान ने गुरुवार को कहा कि देश की सशस्त्र सेना भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं है।
नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना के साथ गोलाबारी में तीन पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने के एक दिन बाद कराची में इंटरनेशनल डिफेंस एक्जीबिशन एंड सेमिनार (आईडीईएएस) में उन्होंने कहा, “वह भारत को लेकर बिल्कुल भी चिंतित नहीं हैं।”
वायुसेना प्रमुख ने भारत से कश्मीर मुद्दे के समाधान का आह्वान करते हुए कहा कि ‘उन्हें (भारत को) सिद्धांत के मुद्दों पर बोलना चाहिए और हमारे संबंधों में सुधार आएगा।’
नियंत्रण रेखा पर लगातार झड़पों के बाद दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख का बयान सामने आया है।
dharmpath.com dharmpath