नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। केंद्रीय खेल मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) विजय गोयल ने गुरुवार को सार्वजनिक क्षेत्र की कम्पनियों (पीएसयू) और सरकारी बैंकों (बीएसबी) से देशों में खेलों के विकास में योगदान देने की अपील की।
देश में खेलों के विकास को लेकर प्रमुख पीएसयू और पीएसबी के साथ हुई बैठक के दौरान गोयल ने यह बात कही। यह बैठक गोयल ने ही बुलाई थी।
समाचार एवं सूचना ब्यूरो ने एक विज्ञप्ति में लिखा है, “खेल मंत्री द्वारा बुलाई गई यह अपने तरह की पहली बैठक थी। मंत्री ने इस बैठक के दौरान मुख्य तौर पर खेलों के विकास को लेकर चर्चा की।”
गोयल ने कहा कि पीएसयू और पीएसबी की पहुंच जन-जन तक है और साथ ही साथ इनके पास खेलों के जुड़ा संसाधन भी है और इस तरह ये देश में खेल के विकास में बड़े कारक साबित हो सकते हैं।
dharmpath.com dharmpath