लंदन, 24 नवंबर (आईएएनएस)। इंग्लैंड फुटबाल टीम के पूर्व कप्तान और लीवरपूल के दिग्गज स्टीवन गेरार्ड ने गुरुवार को सभी तरह के फुटबाल से संन्यास की घोषणा की।
36 साल के गेरार्ड ने अमेरिकी क्लब लॉस एजेंलिस गेलेक्सी के साथ अपने करार की समाप्ति के साथ अपने 19 साल के करियर का समापन किया।
गेरार्ड ने बीते साल गेलेक्सी के साथ करार किया था। इससे पहले वह लीवरपूल के लिए खेलते रहे थे।
लीवरपूल के लिए गेरार्ड ने कुल 710 मैच खेले और आठ प्रमुख ट्राफियां जीतीं। इसमें चैम्पियंस लीग भी शामिल है। इंग्लैंड के लिए गेरार्ड ने 114 मैच खेले।
बीबीसी ने गेरार्ड के हवाले से लिखा है, “मैं खुशनसीब हूं कि अपने करियर के दौरान मैंने कई शानदार उपलब्धियां हासिल कीं। मैं लीवरपूल, इंग्लैंड और गेलेक्सी को अच्छे अनुभवों और शानदार उपलब्धियों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।”
dharmpath.com dharmpath