नई दिल्ली, 24 नवंबर (आईएएनएस)। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों/महानिरीक्षकों तथा केंद्रीय पुलिस संगठनों के प्रमुखों का 51वां वार्षिक सम्मेलन सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी, हैदराबाद में 25-27 नंवबर को होगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री राजनाथ सिंह सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। सम्मेलन में गुप्तचर ब्यूरो (आईबी) के अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक और पुलिस पदक प्रदान किए जाएंगे।
2013 तक सम्मेलन का आयोजन हर वर्ष दिल्ली में होता था। वर्ष 1920 में अपनी स्थापना के बाद पहली बार नवंबर, 2014 में सम्मेलन का आयोजन दिल्ली से बाहर किया गया। यह आयोजन गुवाहाटी, असम में हुआ था। पिछले वर्ष सम्मेलन का आयोजन कच्छ के रण, गुजरात में किया गया। अब तीसरी बार सम्मेलन का आयोजन दिल्ली से बाहर किया जा रहा है।
dharmpath.com dharmpath